Saturday, September 19, 2026

BREAKING NEWS: नक्सल मामलों को लेकर NIA की छापेमारी, स्थानीय पत्रकार के निवास समेत चार जगहों पर कार्रवाई

कांकेर: छत्तीसगढ़ में नक्सल मामलों की जांच को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी लगातार जारी है। आज कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र आमाबेड़ा में NIA की टीम ने स्थानीय पत्रकार के निवास समेत चार स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जिला पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। हालांकि, फिलहाल इस कार्रवाई से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। NIA की यह कार्रवाई नक्सल मामलों की तहकीकात के तहत की जा रही है।