Friday, October 16, 2026

CM के काफिले के सामने बच्ची को लेकर कूदी महिला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेप पीड़िता महिला अपने मासूम बच्ची के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले के सामने कूद गई। महिला का आरोप है कि, रेप का आरोपी उस पर कोर्ट में बयान बदलने का दबाव बनाकर धमका रहा है। महिला ने सीएम, नेताओं और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल, पिछले शनिवार को सीएम विष्णु देव साय का बिलासपुर में कार्यक्रम था। इस दौरान एक रेप पीड़िता महिला उनके काफिले के सामने बैठ गई और प्रदर्शन करने लगी। महिला ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने का आरोप लगाया।