Wednesday, October 28, 2026

कोरबा: युवा कांग्रेस ने मांगे उठाईं, पुलिस ने किया नजरबंद

कोरबा। युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में बाँकी मोंगरा और पोंडी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। उनकी मांगों में बाँकी मोंगरा में पूर्व में स्वीकृत अस्पताल का निर्माण कार्य पुनः शुरू करना, स्टेडियम निर्माण, पूर्ण तहसील का दर्जा, जटगा में महाविद्यालय भवन और स्कूल को हायर सेकेंडरी में अपग्रेड करने के साथ धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग शामिल थी।

टीपी नगर चौक पर ज्ञापन सौंपने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए उन्हें रोकते हुए नजरबंद कर दिया। इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है।