Tuesday, October 27, 2026

कोरबा: ओपन थिएटर चौपाटी में पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, मारपीट का वीडियो वायरल

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मध्य स्थित ओपन थिएटर चौपाटी में बुधवार शाम एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच हुए इस विवाद ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। मामला तब शुरू हुआ जब एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ घूमने चौपाटी पहुंचा, लेकिन वहां अचानक उसकी पत्नी आ धमकी। इसके बाद पति और पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया, जिसमें पति की प्रेमिका ने भी हस्तक्षेप करते हुए उसका साथ दिया।