Thursday, May 7, 2026

BREAKING: भाजपा ने 14 जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा की

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांकेर, सूरजपुर और बिजापुर जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। महेश जैन को कांकेर, मुरली मनोहर सोनी को सूरजपुर और घासीराम नाग को बिजापुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अगले कुछ दिनों में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में इन नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 14 जिलों में अध्यक्षों की घोषणा की गई है, जबकि 20 जिलों में चुनाव कल होंगे। कवर्धा और राजनांदगांव में सहमति नहीं बनने के कारण यह प्रक्रिया स्थगित की गई है।