Wednesday, April 29, 2026

CG NEWS: दो महीने के मासूम ने दी पिता को अंतिम विदाई, दिल को झकझोर देने वाला दृश्य

दिल झकझोर देने वाला VIDEO : दो माह के मासूम बेटे ने अपने शहीद पिता को दी अंतिम विदाई, CM साय ने कहा –  बस्तर फाइटर्स के आरक्षक सुदर्शन वेट्टी की शहादत को कभी नहीं भूलेगा छत्तीसगढ़बीजापुर— छत्तीसगढ़ की धरती पर शहीद हुए वीर जवानों की कहानियां हर किसी की आंखों में आंसू ला देती हैं। नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए डीआरजी के 8 जवानों और उनके ड्राइवर की शहादत ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इनमें से एक थे बस्तर फाइटर्स के आरक्षक सुदर्शन वेट्टी, जिनकी अंतिम विदाई का दृश्य शायद ही कोई भुला पाए।

दो महीने के बेटे ने किया पिता को सलाम
दंतेवाड़ा जिले के ग्राम गुमलनार गिरसापारा के रहने वाले सुदर्शन वेट्टी का परिवार उनके लौटने का इंतजार कर रहा था। लेकिन इस बार वह लौटे तो तिरंगे में लिपटे हुए। उनकी शहादत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। जब उनके दो महीने के मासूम बेटे ने अपने शहीद पिता के ताबूत को छूकर विदाई दी, तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।