Thursday, April 30, 2026

BREAKING NEWS : महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे विधायक का ACCIDENT

CG BREAKING NEWS : महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे विधायक का ACCIDENT, पत्नी घायल…बलौदाबाजार। महाकुंभ में शामिल होने सपरिवार प्रयागराज जा रहे भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में विधायक की पत्नी को कंधे में चोट आई है, वहीं परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं.जानकारी के अनुसार, विधायक इंद्र साव के साथ गाड़ी में उनकी पत्नी, दो बेटियां, सुरक्षा गार्ड सवार थे. दुर्घटना में विधायक की पत्नी के कंधे में चोट आई है, जिनका स्थानीय चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है. परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं.