कोरबा।डीएवी मूख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सीएम पांडे जिले के पांच डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के पद के साथ ही डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल के प्रबंधक पद पर आसीन है। वर्तमान में वे कुल सात पदों पर एक साथ कार्य कर रहे । यहां देष रोजगार नही वही एक व्यक्ति द्वारा सात पदों पर कार्य करना दूर्भग्यजनक है। ये सारी बातें जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञात हैं, किन्तु सतीश पांडे को लगता है, जो मर्जी करू मेरा कोई क्या बिगाडेगा।डीएवी मूख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा जो की छत्तिसगढ सरकार द्वारा वित्तपोशित व सीबीएसई से एफिलेटेड है। जिस पर आरटीई एक्ट लागू है। जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडे के द्वारा इन विद्याालयों का समन्वय किया गया है । स्कूल के प्रबंधक सीएम पांडे जो की डीएवी पब्लिक स्कुल एसईसीएल कूसमुण्डा के प्राचार्य पद पर भी कार्य कर रहे है। जिनको वेतन से लेकर सारी सूवीधाऐं एसईसीएल के द्वारा प्रदान की जाती है । लेकिन प्राचार्य सीएम पांडे के द्वारा स्कूल प्राचार्य के साथ ही डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल कोरबा,करतला,कटधेारा पोडीउपरोडा, एवं पाली स्कूल के प्रबंधक के रूप मे भी कार्य की जा रहा है जो की गैरकानूनी है ।ये एसईसीएल के साथ धेाखा भी है। इसकी जांच की जाए एवं विधी सम्मत कडी कार्यवाही की जावे।जिला शिक्षा अधिकारी सतिश पांडे द्वारा जिले के स्कूलों जारी इन अयिमितताओं को लेकर जान बूझकर आंख मूंदे बैठे हैं। इसमे जिला शिक्षा अधिकारी सतिश पांडे को क्या लाभ प्राप्त होगा , आप समझा सकते है । शिक्षा अधिकारी के रहते जिले की शिक्षा व्यवस्था मे सुधार की बात करना बेमानी है, जिले के प्रशासनिक मुखिया को इसकी जांच कराकर गंभिरता से कार्यवाही करनी चाहिए।










