Tuesday, October 27, 2026

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, चपेट में आने से BSF के दो जवान घायल

नारायणपुर. नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. नक्सलियों ने फिर से कायराना हरकत करते हुए आईईडी ब्लास्ट किया है. जिसकी चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए मुख्यालय लाया जा रहा है. घटना गारपा गांव की है.जानकारी के अनुसार, जवान रोड ओपनिंग पार्टी में शामिल थे. इस दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए. एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है.