Wednesday, October 21, 2026

मेन रोड पर बुजुर्ग हुआ लूट का शिकार, बाइक सवार लुटेरों ने दिया अंजाम, देखिए वीडियो…

कोरबा। लुटेरों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसका नजारा कोरबा में देखने को मिला. बैंक से पैसा निकालकर पैदल जा रहे बुजुर्ग से मेन रोड पर लुटेरे पैसे लूटकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.जानकारी के अनुसार, मानिकपुर गायत्री नगर पोखरी पारा निवासी अपिकर केरकेटा एसएस प्लाजा स्थित बैंक आफ बलौदा शाखा से 90 हजार रुपए निकालकर घर जा रहे थे. इस दौरान दो बाइक सवार पास में पहुंचे और हाथ से रकम झटककर फरार हो गए.