कोरबा। शहर में नियमों का उल्लंघन कर वाहन में ब्लैक फिल्म और पुलिस हूटर लगाकर घूमना एक युवक को भारी पड़ गया। रामपुर सिविल लाइन पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान उस वाहन को रोका, जो काले शीशे और हूटर के साथ फर्राटे भर रहा था। जांच करने पर पता चला कि गाड़ी का मालिक सैलून संचालक है, जिसने शान दिखाने के लिए ये सब किया था।

पुलिस ने मौके पर ही वाहन से ब्लैक फिल्म और हूटर हटवाया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डिक्ससेना ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऐसे नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी वाहन में अवैध रूप से हूटर या काली फिल्म लगी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी






