Thursday, October 22, 2026

सरकार बनने के 14 माह बाद PM मोदी आ रहे छत्तीसगढ़

सरकार बनने के 14 माह बाद PM मोदी आ रहे छत्तीसगढ़ : डिप्टी सीएम साव ने तैयारियों का लिया जायजा, कहा – प्रदेश को मिलेगी कई बड़ी सौगातेंबिलासपुर. पीएम नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। बिलासपुर में बिल्हा के मोहभट्ठा में पीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। डिप्टी सीएम अरुण साव आज सेक्रेटरी मनोज पिंगुआ के साथ तैयारियों की समीक्षा करने मोहभट्ठा कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे।

डिप्टी सीएम साव ने जिले के तमाम अधिकारियों से चर्चा करते हुए जिम्मेदारियों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए और तैयारियों का जायजा भी लिया। डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा ऐतिहासिक होने जा रहा है।साव ने कहा, प्रदेश में सरकार बनने के 14 महीने बाद पीएम का यह पहला दौरा है। ऐसे में प्रदेश को इस दिन पीएम मोदी कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं, जिसमें रेलवे, एनएच,एनटीपीसी सहित सरकार की अलग-अलग परियोजनाएं शामिल हैं। डिप्टी सीएम ने पीएम के दौरे को खास बनाने के लिए जिले में स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के साथ विभागों व अधिकारियों को अलग- अलग टास्क भी सौंपे हैं.