Thursday, October 22, 2026

कोरबा के तुमान शिव मंदिर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कलचुरी इतिहास को संरक्षित करने की कही बात

कोरबा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज कोरबा जिले के प्रसिद्ध तुमान शिव मंदिर पहुंचे। वे कल्चुरी शासकों की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए, जहां प्रदेश समेत अन्य राज्यों के कलचुरी समाज के लोग भी उपस्थित रहे।

शिव मंदिर में अभिषेक, ऐतिहासिक अवशेषों का निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने शिव मंदिर में अभिषेक कर पूजा-अर्चना की और गांव के तालाब, मंदिर परिसर और अन्य घरों में मिले ऐतिहासिक अवशेषों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कलचुरी शासनकाल से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण आवश्यक है और इसके लिए सरकार से विशेष पहल करने का आग्रह किया जाएगा।