Monday, September 28, 2026

सुरक्षा बलों को मिली नक्सलियों की खुफिया गुफा, बड़ी सफलता की ओर बढ़े ऑपरेशन बीजापुर

बीजापुर। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा पहाड़ियों में पिछले 5 दिनों से चल रहे नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बावजूद जवानों ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को एक खुफिया गुफा का पता चला, जहां नक्सली आराम से एक हजार से अधिक लोगों को पनाह दे सकते थे। गुफा के अंदर पानी और आराम करने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध थीं। यहां तक कि एक बड़ा मैदान भी मौजूद था, जो नक्सलियों के लंबे समय तक ठहरने के लिए उपयुक्त था। हालांकि, सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले ही नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल लिया।

यह ऑपरेशन अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है, जिसमें 10 से 12 हजार जवानों ने बड़े कैडर के नक्सली लीडरों समेत 1500 नक्सलियों को पहाड़ी इलाके में घेर रखा है। सुरक्षा बल ने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ दी है।