Wednesday, October 21, 2026

बीच सड़क पर टमाटर लूटने लोगों में मची होड़

बिलासपुर. टमाटर से भरी पिकअप पलटने से बीच सड़क पर टमाटर बिखर गए, जिसे उठाने के लिए देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं कुछ लोग मदद में लगे रहे. यह घटना कोटा थाना क्षेत्र के गनियारी की है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई पर सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा