Wednesday, October 21, 2026

बारिश बनी कोयला उत्पादन की दुश्मन: कुसमुंडा माइंस में पानी-पानी

कोरबा, 30 मई 2025 – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार शाम हुई महज एक घंटे की बारिश ने एसईसीएल की कुसमुंडा मेगा कोल माइंस की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी। भारी बारिश के चलते माइंस के भीतर पानी भर गया और कोयला उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया।

प्रबंधन की लापरवाही आई सामने
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब बारिश में कुसमुंडा माइंस जलमग्न हुई हो। आरोप है कि एसईसीएल प्रबंधन द्वारा जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके चलते हर बार थोड़ी सी बारिश भी माइंस के लिए आफत बन जाती है।