जबलपुर के गढ़ा में बीजेपी नेता के होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां कोलकाता, असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ से लड़कियों को बुलाया जाता था। ये भी आरोप है कि इन लड़कियों को नेताओं और अधिकारियों तक पहुंचाया जाता था।
इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट को भाजपा नेता अतुल चौरसिया और उसका साथी शीतल दुबे चला रहा था। इसका खुलासा असम की एक की महिला की शिकायत के बाद हुआ। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे झांसा देकर जबलपुर लाया गया, जिसके बाद यहां देह व्यापार में झोंक दिया।

नेताओं-अफसरों तक जाती थीं लड़कियां 32 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले असम में मनीषा नाम की महिला ने उसे अच्छी नौकरी का झांसा देकर जबलपुर बुलाया था। यहां भाजपा नेता अतुल चौरसिया के होटल अतिथि में उसे ठहराया गया और फिर मजबूरी का फायदा उठाकर जिस्मफरोशी में धकेल दिया गया।
पीड़िता ने बताया कि यहां लड़कियों को नेताओं, अधिकारियों और अन्य रसूखदारों के पास भेजा जाता था। हर रात अलग-अलग गाड़ियों से लोग आते, लड़कियों को उनके कमरों तक पहुंचाया जाता और सुबह बिना किसी रिकॉर्ड के वे लोग चले जाते।
