Wednesday, October 21, 2026

छत्तीसगढ़ : असामाजिक तत्वों ने मंदिर में लगाई आग, ग्रामीणों में आक्रोश

छत्तीसगढ़ : असामाजिक तत्वों ने मंदिर में लगाई आग, ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिससूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। ओडगी थाना क्षेत्र के लांजीत गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में शरारती तत्वों ने चप्पल और लकड़ी डालकर आग लगा दी। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं घटना की सूचना मिलते हो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है यह घटना आज दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मंदिर लांजीत-कुप्पा मार्ग पर स्थित है और इसे गांववाले ‘घटोरिया बाबा मंदिर’ के नाम से जानते हैं। यह मंदिर स्थानीय आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां गांव में प्रवेश करने से पहले, खासकर शादी या किसी धार्मिक कार्यक्रम से लौटने के बाद, पूजा करना परंपरा मानी जाती है।