Saturday, March 21, 2026

लखन पटेल होंगे कोरबा के नए कोतवाल

कोरबा। ट्रांसफर के तीसरे दिन एसपी कार्यालय से ट्रंसफर में संसोधन आदेश भी जारी हो गया है । अब कोरबा शहर के नए थाने दार यानी कोतवाल लखन पटेल होंगे।सोमवार की देर शाम 6 निरीक्षकों का ट्रांसफर सूची जारी किया था ,जिसमे उरगा थाना प्रभारी को कटघोरा और कटघोरा प्रभारी को कोतवाली का प्रभार दिया गया था। पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा ने इस आदेश में संसोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है ।जिसमे कटघोरा थाना प्रभारी अविनाश सिंग को यथावत कटघोरा में रखते हुए कोतवाली का प्रभार लखन पटेल को सौंपा है।