नारायणपुर, छत्तीसगढ़। नारायणपुर जिले के घने जंगलों वाले अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 6 माओवादियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

सुरक्षा बलों ने मौके से अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा भी जब्त किया है, जिनमें AK-47, SLR और अन्य बंदूकें शामिल हैं। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षा बल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अबूझमाड़ क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है और वहां सुरक्षा बलों की गतिविधियों में हाल के वर्षों में तेजी आई है। इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।