जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, 10 मंडलों में जिम्मेदारी बंटी

कोरबा, 8 अगस्त 2025। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21 कोरबा के 10 मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। संगठन सुदृढ़ीकरण के तहत घोषित इस सूची में विभिन्न वार्डों के लिए जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

 

घोषित सूची के अनुसार —

 

सीतामणी मंडल (वार्ड 1-2 एवं 5 से 12) का प्रभार मनीष शर्मा को दिया गया है।

 

पोडीबहार मंडल (वार्ड 25 से 35) के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल होंगे।

 

टी.पी. नगर मंडल (वार्ड 3, 4, 13 से 18) की जिम्मेदारी जवाहर निर्मलकर को सौंपी गई।

 

बुधवारी मंडल (वार्ड 19 से 24 एवं 36, 37) का नेतृत्व पालू राम साहू करेंगे।

 

दर्री मंडल (वार्ड 48 से 53 एवं 59, 60) के अध्यक्ष डॉ. एल.पी. साहू होंगे।

 

जमनीपाली मंडल (वार्ड 54 से 58 एवं 67) का प्रभार रोपा तिर्की को दिया गया है।

 

पाड़ीमार मंडल (वार्ड 38 से 42) के अध्यक्ष देवी दयाल सोनी होंगे।

 

नेहरुनगर मंडल (वार्ड 43 से 47) का नेतृत्व बुद्धेश्वर चौहान को मिला।

 

सर्वमंगला नगर मंडल (वार्ड 61 से 63) के अध्यक्ष अश्वनी पटेल होंगे।

 

भैरोताल मंडल (वार्ड 64 से 66) का प्रभार सुरती कुलदीप को सौंपा गया है।

 

 

जिला कांग्रेस कमेटी ने उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी और आने वाले राजनीतिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।