Friday, August 7, 2026

कोरबा में दो दिन में चार सड़क हादसे, चार लोगों की दर्दनाक मौत

कोरबा जिले में बीते दो दिनों के भीतर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। इन घटनाओं में व्यवसायी, बाइक सवार और एक युवक शामिल हैं। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

करतला थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदरीपाली में बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय जगदीश साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दीपका थाना क्षेत्र के सोमवारी बाजार में मालवाहक ऑटो की टक्कर से सब्जी विक्रेता रविशंकर धीवर (36) की जान चली गई।

पसान थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर से समार सिंह (35) की मौके पर मौत हो गई, जबकि कटघोरा-पेंड्रा रोड के सिंघिया बायपास ओवरब्रिज पर खड़े ट्रैक्टर से टकराकर 19 वर्षीय दिव्यांश श्रीवास की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस सभी हादसों की जांच कर रही है।