कोरबा। टी.पी. नगर स्थित Palm Mall परिसर और उसके आसपास मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग व यातायात बाधा की समस्या को लेकर थाना सिविल लाइन रामपुर में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, नगर निगम, राजस्व विभाग और यातायात शाखा के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में Palm Mall के सामने व आसपास अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई, मॉल प्रबंधन को निर्धारित पार्किंग का उपयोग सुनिश्चित कराने, नियमित पेट्रोलिंग व यातायात पुलिस की तैनाती, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियम तोड़ने वालों पर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।









