Monday, June 29, 2026

कोरोना से बचाव का उपाय केवल टीकाकरण-अनुज जायसवाल वार्ड पार्षद

वार्ड क्रमांक 22 शिवाजी नगर के डांडिया मैदान में कोरोना टीकाकरण का अभियान जारी है. जिसमें स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए वैक्सीनेशन का कार्य सम्पन्न करा रहे हैं। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एवं वार्ड पार्षद अनुज जायसवाल पूरी सक्रियता से वार्ड के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं,

युवा, महिला, वृद्ध सभी वर्ग के लोगों में वैक्सीन लगवाने के प्रति अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है, विशेषकर युवा वर्ग के लोगों ने स्वप्रेरणा से वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर वैक्सीन लगवाई, सेल्फी ली तथा अन्य लोगों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील की,

पार्षद अनुज जायसवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोरोना महामारी को हराना है तो वैक्सीन लगवाना जरूरी है. कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए जिससे कि वह खुद सुरक्षित रहें एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें केवल वैक्सिंग लगवा कर ही इस महामारी से जीता जा सकता है, उन्होंने कहा कि वे अपने वार्ड के लोगों से एवं कोरबा कि जनता से निवेदन करता हूं की वैक्सीन केंद्रों में जाकर कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं, समाचार लिखे जाने तक लगभग 100 लोगोंं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है