बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक मामला सामने आया है। चिंगराजपारा इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा एक स्वान (कुत्ते) के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात यह आपत्तिजनक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ। वीडियो में एक व्यक्ति को कुत्ते के साथ जबरदस्ती करते हुए देखा गया, जिससे लोगों में गुस्सा और नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजसेविका अंकिता पांडेय शुक्ला ने वीडियो की पड़ताल शुरू की। स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के बाद आरोपी की पहचान चिंगराजपारा निवासी भुनेश्वर भोई के रूप में की गई।
इसके बाद समाजसेविका ने सरकंडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।







