Thursday, May 7, 2026

तमिलनाडु चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मुश्किल में Vijay, हाईकोर्ट ने FIR के दिए आदेश

विजय के खिलाफ FIR दर्ज होगी, मद्रास हाईकोर्ट का आदेश, सीएम बनने से पहले ही मुश्किलों में घिरे TVK चीफ, जानें पूरा मामलाचेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद Vijay अब कानूनी विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) ने 108 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है, लेकिन मुख्यमंत्री बनने से पहले ही उनके सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।

Madras High Court का बड़ा आदेश

Madras High Court ने TVK प्रमुख विजय के खिलाफ आयकर अनियमितताओं के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। यह मामला 2015 में रिलीज हुई फिल्म Puli से जुड़ा बताया जा रहा है।

हाईकोर्ट की रजिस्ट्री ने 6 मई 2026 को याचिका को नंबर दे दिया है और जल्द ही इसे मेंटेनेबिलिटी (स्वीकार्यता) के मुद्दे पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है।

पहले भी दायर हो चुकी थी याचिका

यह याचिका पिछले महीने ही दायर की गई थी, लेकिन रजिस्ट्री ने शुरुआत में इसे नंबर देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 8 अप्रैल को चीफ जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन की खंडपीठ ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया था कि याचिका को मेंटेनेबिलिटी के अधीन नंबर दिया जाए।

आय से अधिक आय का खुलासा

दस्तावेजों के अनुसार, विजय ने वित्त वर्ष 2015-16 के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय का स्वेच्छा से खुलासा किया था। इसके बाद 29 जुलाई 2016 को उन्होंने आकलन वर्ष 2016-17 के लिए 35.42 करोड़ रुपये की कुल आय घोषित करते हुए आयकर रिटर्न दाखिल किया।

रिटर्न में 17.81 लाख रुपये के डिप्रिसिएशन और 64.71 लाख रुपये के फैंस क्लब खर्च पर छूट का भी दावा किया गया था।

कैश पेमेंट और TDS को लेकर सवाल

याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म के निर्माताओं ने विजय को 16 करोड़ रुपये चेक के माध्यम से और करीब 4.93 करोड़ रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि टीडीएस केवल चेक से दी गई राशि पर जमा किया गया, जबकि नकद भुगतान पर नहीं।

आयकर जांच के दौरान विजय से पूछताछ भी की गई थी, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर करीब 5 करोड़ रुपये नकद प्राप्त करने की बात स्वीकार की और उस पर कर चुकाने की सहमति जताई थी।

जीत के बीच बढ़ी राजनीतिक चुनौती

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी जीत के बाद यह कानूनी विवाद विजय के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आने वाले दिनों में इस मामले की सुनवाई और राजनीतिक असर पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।