Saturday, May 9, 2026

दिल दहला देने वाली घटना: मंदिर परिसर में लावारिस मिली 2 माह की मासूम बच्ची, जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिले में एक शिव मंदिर परिसर में करीब दो माह की दुधमुंही बच्ची लावारिस हालत में मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मंदिर में रोने की आवाज से हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर और कोरिया जिले की सीमा पर नेशनल हाईवे-43 स्थित गोबरी नदी के किनारे बने एक शिव मंदिर में लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो वहां एक मासूम बच्ची अकेली पड़ी मिली।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी।

रात में छोड़कर जाने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को रात के समय मंदिर परिसर में छोड़कर जाया गया होगा। बच्ची की उम्र लगभग दो माह बताई जा रही है।

CCTV फुटेज और पूछताछ के आधार पर जांच

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची को वहां कौन छोड़कर गया।

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

नेशनल हाईवे किनारे मंदिर परिसर में इस तरह मासूम बच्ची के मिलने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोग इस घटना को अमानवीय और संवेदनहीन बता रहे हैं।