Monday, May 18, 2026

मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP विधायक धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।रायपुर। बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट का शिकार हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर आरोपी मणिकांत ध्रुव (19) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से रैपिडो ड्राइवर है और उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।

घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार और कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है। वहीं कांग्रेस ने रायपुर कमिश्नरेट सिस्टम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।