Tuesday, May 19, 2026

जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, Amit Shah की अध्यक्षता में विकास और सुरक्षा पर मंथन

जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक जगदलपुर में शुरू हो गई है। बैठक में Vishnu Deo Sai, Mohan Yadav, Pushkar Singh Dhami और Yogi Adityanath शामिल हुए हैं।

बैठक में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र को विकास और शांति के मॉडल के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही विभिन्न राज्यों की चुनौतियों और समस्याओं को लेकर साझा रणनीति और रोडमैप तैयार किए जाने पर चर्चा हो रही है।

कई अहम मुद्दों पर मंथन

बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिवों समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। परिषद की बैठक में राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय, कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है।

विशेष रूप से लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में संयुक्त रणनीति और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी मंथन होने की संभावना है।

बस्तर पर विशेष फोकस

बैठक में बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापना के बाद विकास कार्यों को गति देने, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी चर्चा हो सकती है।