Friday, October 16, 2026

CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों को मिलेगी ASP रैंक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहायक सेनानी या समकक्ष रैंक के पदों पर पदस्थापना देने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 15 अक्टूबर 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय 17 सितंबर को आयोजित विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है। अधिकारियों की पदस्थापना छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 और 23 की अनुसूची-पांच में निर्धारित प्रावधानों के तहत की जा रही है।

CG Police News: इन 12 अधिकारियों के नाम शामिल

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में राज्य पुलिस सेवा के जिन 12 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं, वे इस प्रकार हैं:

  1. सुरेन्द्र साय पैकरा
  2. संजय कुमार ध्रुव
  3. मधुरी धीरही
  4. अखिलेश कौशिक
  5. राजेश देवांगन
  6. स्नेहिल साहू
  7. घनश्याम कामड़े
  8. दिनेश्वरी नंद
  9. मनीष कुमार कंवर
  10. दीपिका मिंज
  11. अनुप कुमार लकड़ा
  12. मंजुलता बाज

अलग से जारी होंगे पदस्थापना आदेश

गृह विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों की वास्तविक पदस्थापना के संबंध में विस्तृत आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। इसके बाद अधिकारियों को निर्धारित पदों पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इस फैसले को राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, किस अधिकारी को किस जिले या इकाई में जिम्मेदारी मिलेगी, इसकी जानकारी विस्तृत पदस्थापना आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।