Saturday, August 1, 2026

स्पाइडरमैन बोलकर स्कूल से कूदा तीसरी का छात्र:दोस्तों में 16 फीट नीचे कूदने की लगी थी शर्त, हालत गंभीर; CCTV आया सामने

कानपुर.फिल्मी स्पाइडरमैन एक-बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में पलक झपकते ही पहुंच जाता है…। बिल्डिंग पर दौड़ते हुए चढ़ जाता है। उसे कोई पकड़ नहीं सकता है…। कुछ इस तरह के किस्से कानपुर के डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल में छात्रों के बीच चल रहे थे। तभी छात्रों में पहली मंजिल से 16 फीट नीचे कूदने की शर्त लगती है।

इतने में वहां खड़ा क्लास-3 का छात्र विराट ‘मैं हूं स्पाइडरमैन’ कहकर छलांग लगा देता है। नीचे गिरते ही वह तड़पने लगता है। गंभीर हालत में बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह दावा स्कूल प्रबंधन ने किया है। पूरी घटना 19 जुलाई की है। शुक्रवार को इसका CCTV सामने आया है।