उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को खौफनाक वारदात हुई। यहां एक भाई ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर हाथ में लेकर वह गांव में करीब 800 मीटर तक घूमता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बहन के अफेयर से नाराज होकर आरोपी ने यह वारदात की।
आरोपी का नाम रियाज है। सुबह 11.30 बजे उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बहन का कटा हुआ सिर और शव बरामद कर लिया है। वारदात फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव की है।










