कोरबा के नोनबिर्रा में भव्य दुर्गा पंडाल आकार ले रहा है। लोगों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए तरदा जनपद पंचायत सदस्य रज्जाक अली के द्वारा इसे बनवाया जा रहा है। रज्जाक अली के अनुसार पिछले लंबे समय से लोग इस पंडाल को बनवाने की मांग कर रहे थे। काफी प्रयास करने के बाद इस पंडाल को आज बनाया जा रहा है।










