Tuesday, September 29, 2026

तीसरी कक्षा की बच्ची को कुत्ते ने दौड़ाकर काटा:कोरबा में बाइक से पिता जा रहे थे स्कूल छोड़ने, तभी डॉगी ने मारा झपट्टा

कोरबा में तीसरी कक्षा की बच्ची को कुत्ते ने दौड़ाकर काटा। - Dainik Bhaskarकोरबा में कुत्तों का आतंक जारी है। शौकीन लोग कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं। खरमोर क्षेत्र में इसी चक्कर में एक स्कूली छात्र कुत्ते के हमले का शिकार हो गई। यह मामला सिविल लाइन थाना पहुंच गया है। पीड़ित पक्ष ने कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विदेशी नस्ल वाले महंगे कुत्ते कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में नजर आ रहे हैं। कई मामलों में देखने को मिल रहा है कि लोग अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर जरूर है, लेकिन कुत्तों से दूसरे लोगों की सुरक्षा को लेकर उदासीन बने हुए हैं।

स्कूली बच्ची को कुत्ते ने काटा।