Tuesday, October 27, 2026

आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप, भाजपा नेता को पार्टी ने किया निष्कासित

रायपुर। भाजपा ने अपने नेता और युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने अजय सिंह के द्वारा भैरमगढ़ में आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने के मामले में यह कार्रवाई की है.बीजेपी की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अजय सिंह पर एक आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप है. इस विवाद के चलते अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है. यह पार्टी की अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और इसे गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने अजय सिंह निष्कासित कर दिया है.