कोरबा: कोरबा में एसईसीएल की विभिन्न खदान संचालित है। उत्पादन बढ़ाने के मकसद से समय-समय पर आसपास के क्षेत्रों का अधिग्रहण किया जा रहा है । इसी कड़ी में एसईसीएल दीपक क्षेत्र के लिए मालगांव की जमीन को अधिग्रहित किया जा रहा है। बताया गया कि उक्त क्षेत्र में फरवरी 2023 में सर्वे का काम किया गया था ।
जिसमें मालगांव की भूमि कम रकबे की पाई गई थी । परंतु यहां पर मकान की संख्या ज्यादा है । मामले में गड़बड़ी उजागर होने पर युवा कांग्रेस कोरबा के जिला सचिव गगन यादव ने इस मामले की शिकायत राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिखित में की है। गगन यादव का कहना है कि अपात्र लोगों के नाम अवलंब काटे जाए एवं पात्र मकान को ही मुआवजा दिया जाए।










