Wednesday, October 28, 2026

पब्लिक प्लेस में नेताओं की शराबखोरी और चिकन पार्टी, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा रंगे हाथ, 4 पर हुई कार्रवाई…

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी स्थित छत्तीसगढ़ भवन के गार्डन में देर रात शराब और चिकन पार्टी का मामला सामने आया है. एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ भवन के पीछे शराब के साथ बैठे लोगों को पकड़ने के लिए छापा मारा. जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया और उनका ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट कराया. इसमें 4 लोग शराब पीते हुए पाए गए, जबकि 3 लोग इस मामले में साफ-सुथरे साबित हुए.सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें कांग्रेस नेता धर्मेश मौर्य, शरद शर्मा, संजय माहेश्वरी, और एस के तिवारी शामिल हैं. पुलिस ने फिलहाल 2 आरोपियों के नाम छिपाए रखा है.