रायपुर, 03 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नवा रायपुर पहुंच गए हैं। समारोह में शामिल होने से पहले उन्होंने विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। उनके आगमन के साथ ही राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।
महतारी वंदन योजना की राशि होगी जारी
राज्योत्सव के समापन समारोह के दौरान महतारी वंदन योजना की राशि जारी की गई। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास की झलक
नवा रायपुर में आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, उपलब्धियों और विकास से जुड़े कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जा रहा है। राज्योत्सव के समापन अवसर पर प्रदेश की कला, परंपरा और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने की तैयारी की गई है।





