Saturday, August 8, 2026

कोरबा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक स्कूल जमनी पाली में मनाया जाएगा वार्षिक उत्सव, पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन के मुख्यअतिथि व वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

कोरबा। शैक्षणिक सत्र के समापन के पहले सभी स्कूलों में वार्षिकोत्सव का सिलसिला शुरू हो जाता है । इसी कड़ी में कोरबा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक स्कूल जमींपाली में भी वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया है । शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल करेंगे । विवेक शर्मा थाना प्रभारी दर्री, हितानंद अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका निगम कोरबा, सुरेंद्र राठौर अध्यक्ष एनटीपीसीबीएमएस, अभिमन्यु साहू प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एनटीपीसी, सुधीर जैन पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री, डॉक्टर नरेंद्र शक्या वरिष्ठ चिकित्सक साङा कॉलोनी, सुरेश अग्रवाल सचिव शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमींपाली, नारायण ठाकुर अध्यक्ष भाजपा मंडल दर्री, तुलसी ठाकुर पूर्व एल्डरमैन नगर पालिका निगम कोरबा, भरत लाल साहू सचिव स शि म प्रगति नगर, पुष्पा कंवर पार्षद वार्ड क्रमांक 47 जमनीपाली, विजय कुमार साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 48, मनीराम साहू एल्डरमैन नगर पालिका निगम कोरबा, आशीष अग्रवाल एल्डरमैन नगर पालिका निगम कोरबा सभी की भूमिका निभाएंगे