Wednesday, July 29, 2026

रॉन्ग साइड जाने से मना करने पर दबंगई, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को जमकर पीटा, पुलिस ने किया केस दर्ज

बलौदाबाजार। जिले में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसकी बानगी आज सिमगा थाना क्षेत्र जय स्तंभ चौक के पास देखने मिली. यहां 3 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रॉन्ग साइड गुजर रहे थे. इसी दौरान जब एक युवक ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद युवक ने अपने परिजन और ग्रामीणों के साथ सिमगा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम धनेश धुव पिता सुकालु धुव है जो की सिमगा के ग्राम हरिनभट्ठा का रहने वाला है. आज वह सिमगा से वापस अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान 3 युवक एक मोटरसाइकिल में सवार होकर जय स्तंभ चौक के पास रांग साईड से चल रहे थे. इस दौरान जब धनेश ने उन्हें रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने से मना किया तो तीनों भड़क उठे. इसके बाद तीनों ने मिलकर धनेश की बेल्ट और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए.