बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि यहां पर 30 श्रद्धालुओं से भरी मिनी ट्रक छोटा हाथी को सामने से आ रही हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी है. टक्कर की वजह से दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया. इसके अलावा 20 घायल को सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है.छत्तीसगढ़ में आए दिन हादसे होते रहते हैं. बीते दिबेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ था. बताया जा रहा था सड़क किनारे खड़ी माजदा में पिकअप ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य महिला की रायपुर ले जाते वक्त मौत हो गई. जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई थी. ये सभी लोग एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर तिरैया गांव से अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे.











