Thursday, October 1, 2026

छत्तीसगढ़ में नौतपा का प्रकोप जारी, आज अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

CG Weather Newsरायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, आज नौतपा के आखिरी दिन मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

रायपुर समेत आसपास के इलाकों में देर रात बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में अंधड़ के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

देश में प्री-मानसून की एंट्री हो चुकी है और केरल में बारिश हो चुकी है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून तक प्रदेश में मानसून आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं।