Wednesday, July 29, 2026

BJP की सातवीं लिस्ट जारी, 2 नामों का ऐलान:अमरावती से नवनीत राणा, चित्रदुर्ग से गोविंद करजोल को टिकट; अब तक 407 प्रत्याशी घोषित

2019 लोकसभा चुनाव में नवनीत राणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। - Dainik Bhaskarनई दिल्लीलोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में दो राज्यों के दो कैंडिडेट का नाम है। महाराष्ट्र के अमरावती से नवनीत राणा को टिकट दिया गया है। वहीं दूसरा नाम गोविंद करजोल का है, जो कर्नाटक के चित्रदुर्ग से चुनाव लड़ेंगे।

अमरावती से सांसद नवनीत कौर राणा एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने तेलगु और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। 2019 में महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। 2014 में उन्होंने राकांपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह निर्दलीय इस सीट से खड़ी हुई थीं।

बीजेपी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए छठी सूची जारी की थी। जिसमें 3 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। राजस्थान के करौली-धौलपुर से इंदुदेवी जाटव और दौसा से कन्हैयालाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है। इन दोनों सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

इसके अलावा, इनर मणिपुर से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। इन्हें मिलाकर भाजपा अब तक 405 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। दौसा से सांसद जसकौर मीणा, करौली से सांसद मनोज राजोरिया का टिकट काट दिया गया है।