Wednesday, September 30, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा – छत्तीसगढ़ में बहुमत के साथ बनेगी बीजेपी की सरकार, दूसरी सूची को लेकर कही ये बात…

लोरमी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी दौरे पर रहे, जहां नगर क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जगह-जगह भव्य स्वागत किया. उन्होंने मानस मंच में किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान साव ने विधायक एवं सांसद निधि से लाखों रुपए के स्वीकृत कई समाज के भवन सहित प्रेस क्लब लोरमी का भूमिपूजन किया.इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया के सवाल पर कहा, इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बहुमत के साथ बनेगी. इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रियंका गांधी के CG दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा, उत्तरप्रदेश जाकर वो कहती हैं, लड़की हूं तो लड़ सकती हूं. प्रियंका गांधी यहां क्यों नहीं लड़ रही. जब रायपुर एडिशनल कार्यालय के पार्किंग में 6 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ, रक्षाबंधन के दिन दो बहनों के साथ सामूहिक घटना होती है. शिक्षक दिवस के दिन बस्तर में एक शिक्षिका के साथ सामूहिक बलात्कार होता है. प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया.