बीजापुर. बस्तर फाइटर के जवान शंकर कुड़ियां को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है. आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के सामने सशर्त रिहा किया गया है. कुछ देर बाद जवान बीजापुर पहुंचेगा. बता दें कि 29 सितंबर को नक्सलियों ने बस्तर फाइटर के जवान शंकर कुड़ियम का अपहरण किया था. गुरुवार को प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों ने अपहरण की जिम्मेदारी ली थी.आरक्षक शंकर कुडियम एरमनार गांव का रहने वाला है और वह बीजापुर पुलिस लाइन में पदस्थ है. शंकर 27 और 28 सितंबर से अनुपस्थित था. 29 सितंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उसपरी गांव से नक्सलियों ने जवान का अपहरण किया था. वहीं परिजनों और सर्व आदिवासी समाज, परिजन और बीजापुर एसपी ने वीडियो जारी कर रिहाई के लिए मार्मिक अपील की थी.











