छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दो समुदाय में खूनी संघर्ष से इलाका दहल उठा है. एक युवक को पत्थर से मार कर मौत (Police Injured In Bemetara Stone Pelting) के घाट उतार दिया गया, तो वहीं बेकाबू भीड़ ने सब इंस्पेक्टर बी आर ठाकु पर हमलाकर घायल कर दिया. इस वारदात से गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि अभी मामला शांत है. साजा थाना क्षेत्र के बिरामपुर की घटइस मामले में पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. बेमेतरा एसपी प्रथम कल्याण व कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा गांव पहुंचे हैं. घटना के संबंध में एसपी प्रथम कल्याण ने कहा कि यह तो मामूली बात थी, लेकिन यह दो समुदायों के बीच विवाद कैसे बन गया, यह जांच का विषय है. यहां पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था बनाए रखना है. किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो इसके लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.ना है.छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बीरपुर गांव में शनिवार दोपहर दो समुदाय के युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इसमें 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया.









