Wednesday, September 30, 2026

हाउसिंग बोर्ड के सामने हो रहा अवैध खनन, राजस्व का हो रहा नुकसान, शिकायत के बाद भी अधिकारी गंभीर नहीं

कोरबा। कोरबा जिले में बनने वाली एनएच रोड़ में जमकर भर्राशाही की जा रही। इसके साथ ही राजस्व का भी नुकसान किया जा रहा है। दरअसल कोरबा के उरगा क्षेत्र में एनएच रोड़ का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें हाउसिंग बोर्ड के सामने की मिट्टी को पाटा जा रहा है। यहां पर ठेकेदार के द्वारा जमकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसके साथ ही संबंधित लोगों के पास खनन को लेकर भी कोई वैध कागजात मौजूद नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर खनन करने को लेकर ना तो किसी भी प्रकार की कोई अनुमति ली गई है । ना ही अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी गई है। जिसके कारण जहां क्षेत्र की दुर्दशा तो हो रही है वहीं राजस्व का भी काफी नुकसान हो रहा है।

लोगों ने बताया कि मामले की जानकारी पटवारी और तहसीलदार को भी दी गई है । लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिसके कारण हाउसिंग बोर्ड के पास अवैध खनन तो हो ही रहा है वही सरकारी खजाने को भी नुकसान पहुंच रहा है।