Wednesday, July 29, 2026

एक ही फंदे पर लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश:देवभोग से 15 अप्रैल को लापता हुए थे युवक-युवती, ओडिशा के जंगल में मिला शव

ओडिशा के जंगल में मिली प्रेमी जोड़े की लाश। - Dainik Bhaskarगरियाबंद.  जिले के देवभोग से लापता प्रेमी जोड़े का शव ओडिशा के जंगल में एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला है। प्रेमी जोड़ा 15 अप्रैल से लापता था। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला चंदाहांडी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के सीमावर्ती थाना चंदाहांडी क्षेत्र के कूहड़ी जंगल में युवक-युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। दोनों एक ही फंदे पर पेड़ से लटके मिले। ये इलाका देवभोग के ऋषिझरन से महज ढाई किलोमीटर दूर है।

युवक की पहचान सुशील यादव (27) के रूप में हुई है।
युवक की पहचान सुशील यादव (27) के रूप में हुई है।

शव की हुई शिनाख्त

शव की पहचान कुम्हड़ी निवासी सुशील यादव (27) और मंधना निधि (18) के रूप में हुई है। दोनों के परिजनों ने चंदाहांडी पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली है। इधर युवक के पिता भुजबल ने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने कहा कि डेड बॉडी और बाइक के बीच करीब 2 किलोमीटर की दूरी है।

युवती की पहचान मंधना निधि (18) के रूप में हुई है।
युवती की पहचान मंधना निधि (18) के रूप में हुई है।

सड़न के चलते लोगों को डेड बॉडी का चला पता

जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए लोगों को शव के सड़ने की असहनीय बदबू आई। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई जंगली जानवर मर गया है, लेकिन जब उन्होंने पास जाकर देखा तो युवक और युवती को एक ही फंदे पर पेड़ से लटका हुआ पाया।