Friday, August 7, 2026

BREAKING: लोहे से भरे ट्रक से टकराए 2 बाइक सवार, हादसे में दोनों की ऑन द स्पॉट डेथ

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा मे भीषण सड़क हादसा हो गया है. देर रात नेशनल हाइवे रायपुर जबलपुर में हादसा हुआ है. इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई.

बाइक सवार युवक लोहे की सरिया से भरी गाड़ी से टकराए हैं. चलते चार पहिया वाहन में बाइक सवार भिड़े, जिससे उनकी मौत हो गई.

मृतकों का नाम अमन डिंडोरे और राकेश सोनकर है. दोनों ग्राम प्रभाटोला के रहने वाले हैं.बताया जा रहा है कि ये हादसा ग्राम सिंघनपुरी गांव के पास हुआ है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी है.