अगर आप भी अपने बिजली बिल से परेशान हैं तो टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बताएंगे, जिसे अपने घर में लगाने के बाद आपको एक रुपए का बिजली बिल नहीं भरना पड़ेगा. खास बात यह है कि इस डिवाइस को केंद्र सरकार द्वारा प्रमोट भी किया जा रहा है.
आपको बता दें कि इस समय सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है. साथ ही सौर ऊर्जा से चलने वाले उत्पादों को भी भारी सब्सिडी का लाभ मिल रहा है. इस समय बाजार में एक ऐसी सोलर लाइट आ गई है, जिसे अगर सर्दियों में इस्तेमाल किया जाए तो आपका बिजली का बिल बिल्कुल जीरो हो सकता है.
इस सोलर लाइट की मदद से आप अपने घर के कई इलाकों में बिजली की रोशनी कर सकते हैं. घर की छत, गार्डन, बालकनी समेत कई जगहों पर बिना बिजली के लाइट जलाई जा सकती है. इस सोलर लाइट का नाम है (Electricity Bill News) हार्डडॉल एलईडी वाटरप्रूफ फेंस सोलर लाइट लैंप. खास बात यह है कि अमेजन पर इसकी कीमत 443 रुपए है.
फुल चार्ज होने के बाद 18 घंटे तक चलेगा
इस लाइट की खासियत यह है कि अंधेरा होने पर यह अपने आप जल उठेगी. वहीं, धूप पड़ने पर यह अपने आप बंद हो जाता है. यह वाटरप्रूफ और प्लास्टिक से बनी सोलर लाइट है. इसे आप आसानी से अपने घरों में लगा सकते हैं. 6 घंटे चार्ज करने के बाद आप इसे 18 घंटे तक जला सकते हैं.
सोलर पैनल लगाने से फ्री होगी बिजली
इसके साथ ही अगर आप अपने घर में बड़ा सा सोलर पैनल लगवा लेते हैं तो लाइट के अलावा आप अपने घर का एसी, फ्रिज, कूलर, टीवी, मोटर, पंखा समेत सभी सामान बिना लाइट के जला सकते हैं. ऐसा करने से आपको बिजली के बिल में एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा. आप अपने घर में सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www.solarrooftop.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.










